फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IGRS: Poor ranking for 36 district departments.

आईजीआरएस : जिले के 36 विभागों की रैंकिंग खराब

Wed, 14 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
IGRS: Poor ranking for 36 district departments.
बांदा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का असर अब विभाग व उनके अधिकारियों की रैंकिंग पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन

आईजीआरएस की समीक्षा में 36 विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो से तीन दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके बावजूद शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होना गंभीर बात है।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना होगा। केवल पोर्टल पर निस्तारण दर्ज कर देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। सभी अधिकारी अपने स्तर पर आईजीआरएस की नियमित समीक्षा करें और रैंकिंग सुधारते हुए 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों पर भी जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाई। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed