फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five injured in clash between two groups over taking out a bike.

Banda News: बाइक निकालने में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Wed, 14 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Five injured in clash between two groups over taking out a bike.
फोटो-2- जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए बरसड़ा बुजुर्ग के ग्रामीण। संवाद
बांदा। घर से बाइक निकालने के दौरान दरवाजे पर खड़ी पड़ोसी की बाइक में धक्का लग जाने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष ने अपने घर की छत से पत्थर फेंके।
विज्ञापन

इससे दूसरे पक्ष के चार-पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर उनका मेडिकल कराया है। घायलों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के गांव बरसड़ा बुजुर्ग निवासी शांति (23) ने बताया कि उनका चचेरा भाई दिलीप (35) परिवहन निगम में चालक है। वह ड्यूटी पर जाने के लिए मंगलवार को देर शाम अपनी बाइक घर से निकाल रहा था। इस दौरान उसकी बाइक घर के दरवाजे के पास खड़ी पड़ोसी कुट्टू की बाइक से टकरा गई। इस पर कुट्टू से दिलीप की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी कुट्टू, चुन्नू, लक्ष्मी, पूजन व लक्कू ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पड़ोसी अपनी छत में चढ़ गए वहां से ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे उनके परिवार के शांति, दिलीप, चुन्नी (54), मुन्नी (56), व महेश प्रसाद (60) गंभीर घायल हो गए। घायलों ने डायल-112 में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

महेश प्रसाद की ओर से गिरवां थाने में तहरीर दी है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed