फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sisters buried after mound of earth collapses; one dead, the other in critical condition.

Banda News: मिट्टी का टीला धंसने से सगी बहनें दबीं, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sisters buried after mound of earth collapses; one dead, the other in critical condition.
फोटो 28- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
पैलानी (बांदा)। गांव के बाहर स्थित टीले से मिट्टी लेने गईं दो सगी बहनें टीला धंसने से उसमें दब गईं।
विज्ञापन

एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल हो गईं। घायल को एंबुलेंस से जसपुरा सीएचसी भेजा गया है। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज ने मुआयना किया।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव अमलोर निवासी जय सिंह ने बताया कि उनकी पौत्री प्रांशी (8) व उसकी बहन प्रिया (12) बुधवार की शाम करीब छह बजे घर से निकली थीं। दोनों घर से 200 मीटर दूर खेत में बने मिट्टी के टीले से घर की लिपाई-पोताई करने के लिए मिट्टी लेने गईं थीं। अचानक टीला धंस जाने से दोनों बहनें मिट्टी में दब गईं। हादसे में प्रांशी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रिया गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन

इस बीच वहां पास में ही दुर्गा पंडाल पर मौजूद लोगों ने टीला धंसने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन को जानकारी दी। दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। घायल प्रिया को एंबुलेंस बुलाकर जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय और चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलांं केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने बताया कि दोनों बच्चियों के पिता शिवशंकर पाल गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें जानकारी दे दी गई है। घटना से मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि दोनों सगी बहनें घर से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गईं थीं। वहां यह हादसा हो गया है। एक बच्ची की मौत हो गई है। दूसरी का जसपुरा सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed