{"_id":"684b20807d623a543c00d797","slug":"10-years-old-record-of-night-heat-broken-temperature-reached-33-degrees-banda-news-c-212-1-bnd1004-128052-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रात में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 33 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रात में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 33 डिग्री
विज्ञापन
धूप से बचने की कोशिश करते मां-बेटे।
- फोटो : संवाद
बांदा। गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं। दिन का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। वहीं रात के तापमान ने भी 10 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। जून के पहले पखवारे में इतनी गर्मी इसके पहले कभी नहीं पड़ी। 33 डिग्री तापमान में लोगों की नींद उड़ गई है। कूलर व पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। लोग डायरिया, बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं।
सप्ताह भर से लगातार भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष 12 जून तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, पर न्यूनतम तापमान 32 के आगे नहीं बढ़ा। इस बार नौतपा तो बिना बेहाल किए गए गुजर गए, पर अब रात की गर्मी लोगों की जान लेने पर आमदा है।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात का तापमान पिछले दस वर्षों में पहली बार 33 डिग्री पार कर रहा है। अभी इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। दिन में लोगों को जबरदस्त लू का सामना करना पड़ा। सुबह से ही आसमान से आग के गोले बरसने शुरू हो गए। नौ बजे तक सूरज की गर्मी असहनीय हो गई। लोग घरों में दुबक गए। जो लोग निकले वह गर्मी में बीमारी की चपेट में आ गए। दोपहर 12 बजे तक बाबूलाल चौराहा जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में गर्मी के चलते सन्नाटा पसर गया।
बाजार में भी इसका असर देखा गया। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ग्राहक इक्का-दुक्का निकले। गर्मी के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं और कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। पंखे गर्म हवा फेंकते हैं।
कूलर की हवा भी फेल हो गई है। घरों के कमरे भट्ठी की तरह धधक रहे हैं। लोग गर्मी के कारण पूरे दिन पसीने से तरबतर रहते हैं। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक इस जानलेवा गर्मी से अभी दो दिन राहत के आसार नहीं हैं। तापमान में और इजाफा हो सकता है।
अस्पतालों में बढ़ रहे डायरिया के मरीज : बांदा। प्रचंड हो रही गर्मी में न सिर्फ उल्टी-दस्त (डायरिया) बल्कि हार्ट अटैक के रोगी भी बढ़ गए हैं। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में डायरिया करीब 28 मरीज भर्ती किए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी करीब 19 मरीज पहुंचे। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की भरमार है। प्राइवेट चिकित्सक मरीजों की बढ़ती संख्या का जमकर लाभ उठा रहे हैं। उन्हें दस-दस जांचें लिखने के साथ दवाओं में गांठ रहे हैं। डॉ. विनीत सचान का कहना है इस समय लू चल रही है। इससे बचने के लिए बचाव करें। खाना-पीना में विशेष सावधानी बरतें।