{"_id":"5ed298e88ebc3e90240f853c","slug":"10-thousand-migrant-laborers-got-work-in-every-block-banda-news-knp562879428","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक में 10 हजार प्रवासी मजदूरों को मिले काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक में 10 हजार प्रवासी मजदूरों को मिले काम
विज्ञापन
10 thousand migrant laborers got work in every block
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा है कि महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर शीघ्र रोजगार मुहैया कराया जाए। यह सुनिश्चित हो कि हरेक विकास खंड में कम से कम 10 हजार मजदूरों को मजदूरी मिले। हर ब्लाक में 5 से 7 चारागाह, नदी-नालों की खुदाई, सफाई और लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने के भी निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने मनरेगा की समीक्षा में कहा कि इसमें प्रवासी मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम दिया जाए। चारागाहों में पशुओं के चारे की व्यवस्था हो। उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए कि झांसी जाकर ग्रीष्म ऋतु में पैदा किए जाने वाले चारे की जानकारी प्राप्त करें और यहां हरेक विकास खंड में 5 से 7 चारागाह सुनिश्चित कराएं।
खंड विकास अधिकारियों से कहा कि अपने कामों की प्राथमिकता खुद तय करें। नालों की खुदाई, सफाई और लेवल के लिए एक हफ्ते में कार्य योजना बनाकर पेश करने के निर्देश उपायुक्त मनरेगा को दिए।
विज्ञापन
जल निगम 16वीं शाखा को निर्देश दिया कि रिबोर वाले हैंडपंपों की रिपोर्ट 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ व बीडीओ और नगर निकायों में सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ रिबोरिंग सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया कि यह काम दो दिन में कराया जाएं।
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि लॉकडाउन में निर्धारित समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही दुकानें खुले। साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई करें। सीएमओ को निर्देश दिए कि होम क्वारंटीन घरों में पोस्टर जरूर चस्पा किया जाए। ट्ड्डिी दल से सतर्क रहने और इनके आक्रमण पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को कहा।