फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 lakh fraud in the name of getting a job, report filed

Banda News: नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Nov 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud in the name of getting a job, report filed
अतर्रा। ब्रह्म नगर निवासी अनुज ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख 65 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में अनुज ने बताया कि वह स्नातक और आईटीआई किए है। शिवरामपुर का राजकुमार उर्फ दीपक रेलवे में ट्रैक मेंटेनेंस के पद पर कार्यरत है। रेलवे मशीनरी की मरम्मत के लिए उसकी दुकान पर आता था। राजकुमार ने उसे गेटमैन के पद पर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ले लिए। अनुज ने 2 फरवरी से 28 अप्रैल के बीच कई किस्तों में उसे 10.65 लाख रुपए नकद और ऑनलाइन माध्यम से दे दिए।
विज्ञापन

8 अप्रैल को सहायक अधिकारी को अनुज के घर भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। 13 अप्रैल को युवक ने ऑनलाइन तीन लाख रुपये मंगवाए। जब तय समय पर नौकरी नहीं मिली तो अनुज को ठगी का अहसास हुआ। पांच सितंबर को पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने अभद्रता की और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed