फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.4 crore are not giving facilities to passengers even after tax

1.4 करोड़ टैक्स लेकर भी नहीं दे रहे यात्रियों को सुविधाएं

Wed, 27 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.4 crore are not giving facilities to passengers even after tax
बांदा। रोडवेज का फंडा यह है कि मियां की जूती, मियां का सिर। यानी हादसे का शिकार होने पर आर्थिक मदद यात्रियों की ही जेब से ही ली जाती है। हरेक यात्री से किराए के साथ सात फीसदी यात्री सुविधा टैक्स वसूला जाता है, जबकि सुविधाएं नदारद हैं। हादसा होने पर मुआवजा भी इसी मद से दिया जाता है। चित्रकूटधाम मंडल में रोडवेज औसतन हर माह लगभग 20 करोड़ रुपये किराया वसूलता है। यानी एक करोड़ 40 लाख रुपये यह टैक्स हर माह वसूला जाता है।
विज्ञापन

यात्री शायद इस मुगालते में हो कि रोडवेज उन्हें यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाएं सरकारी पैसे से दे रहा है। इसी तरह हादसा होने पर मुआवजा या आर्थिक मदद निगम या सरकार के बजट से दी जाती है, पर ऐसा नहीं है। परिवहन निगम यात्रियों से किराए के साथ यात्री सुविधा टैक्स वसूलता है। इसके मानक यह बताए गए हैं कि 40 किलोमीटर तक की यात्रा पर यह टैक्स नहीं लगता। इससे अधिक 200 किलोमीटर तक 90 पैसे और 200 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी की यात्रा में 1.50 रुपये प्रति यात्री सुविधा टैक्स लिया जाता है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में परिवहन निगम लगभग 400 बसों के बेडे़ से हर माह औसतन 20 करोड़ रुपये यात्रियों से किराए के रूप में कमाता है। 7 फीसदी की दर से इसमें 2 लाख 85 हजार रुपये यात्री सुविधा टैक्स के होते हैं। इसी टैक्स से यात्रियों को सुविधाएं और क्लेम का भुगतान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में एक करोड़ 40 लाख रुपये रोज सिर्फ सुविधा टैक्स वसूलने वाला परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा पर इसका एक चौथाई भी खर्च नहीं करता। बसें खटारा हैं। बस अड्डाें पर सफाई, पेयजल आदि जैसे बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। निगम को क्लेम के रूप में यदा कदा ही भुगतान करना होता है। दो दिन पूर्व तिंदवारी क्षेत्र के सैमरी गांव के पास हुए रोडवेज बस हादसे में मृतक 9 यात्रियों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 20 हजार व पांच हजार रुपये की मदद इसी मद से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed