फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth will hoist the flag in sports at national level

Balrampur News: राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में परचम लहराएंगे युवा

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth will hoist the flag in sports at national level
कटराबाजार (गोंडा)। जिले के युवा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। सांसद खेल स्पर्धा से गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी के इस मुहिम से गांव के युवाओं को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को कटराबाजार के गोनार्द एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर स्पर्धा की शुरुआत की तथा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानीभीख शुक्ल ने खेल को स्वस्थ शरीर का अहम हिस्सा बताकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन

पहले दिन कटराबाजार ब्लाॅक के 200 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में क्रांति प्रथम, कौशकी द्वितीय व काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में विक्की सिंह प्रथम, नेहा मिश्रा द्वितीय व नैंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में ज्योति प्रथम, मानसी द्वितीय व काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में नेहा देवी ने प्रथम, राधा देवी द्वितीय व उमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर जूनियर बालक दौड़ में जैनुल ने प्रथम, सोनू द्वितीय व मोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर सीनियर बालक दौड़ में अरुण कुमार प्रथम, विकास गोस्वामी ने द्वितीय व शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

1600 मीटर जूनियर बालक दौड़ में भूपेंद्र सिंह प्रथम,आदर्श मिश्रा द्वितीय व अमन तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह व सुनील सिंह, राम सभा, नेहा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed