फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth should work for better nation building

बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करें युवा

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Youth should work for better nation building
बलरामपुर। भारत को पूरी दुनिया में गौरवान्वित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली के प्रभारी महेंद्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा को बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। राष्ट्र निर्माण के पहले राष्ट्रीय संस्कृति व सभ्यता को जानने व पहचानने की आवश्यकता है। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प विद्यार्थियों को दिलाया।
विज्ञापन

गोष्ठी को महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. विजय प्रकाश राय, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. डीके चौहान, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. रामरहीम, डॉ. आलोक शुुक्ल व डॉ. केके सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में युवा दिवस मनाया गया। क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे संत थे जो आज भी युवाओं के रोल मॉडल बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विद्वत्ता का डंका बजाया। जिला प्रमुख और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन विभाग सह संयोजक जय शंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, अक्षय शुक्ला, सुरेंद्र व अंबुज आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय पर भी स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
वरिष्ठ लेखाकार एसयू खान एवं नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष रविकांत पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योगेश तिवारी, शिवम पाठक, पूजा सिंह, दिवाकर मिश्र व राम बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। महराजगंज तराई क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज फटवा में युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक एपी मिश्र ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज व देश के विकास में शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया था।
गोष्ठी को आशुतोष त्रिपाठी, राजीव मिश्र, मयंक त्रिपाठी, रवींद्र कुमार, सौरभ मिश्र व दुखहरण नाथ शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। गैसड़ी के पुराने ग्रामीण बैंक प्रांगण में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। राधे गोविंद गुप्ता, मदन लाल जायसवाल, अजय सैनी व संतोष जायसवाल आदि ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सम्मानित किए गए युवा उद्यमी
भाजपा कार्यालय अटल भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति तक न तो थकना चाहिए और न रुकना चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि व सदर विधायक पल्टूराम ने युवा उद्यमी दिनेश पांडेय, दामोदर शुक्ला, सुबीर श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार शर्मा, अनूप अग्रवाल, ललिता मिश्रा, डॉ. एपी ओझा, पवन मौर्या, महेंद्र गोयल, शनि बजाज, राजा अग्रवाल, राजन जायसवाल, पवन गुप्ता, विशाल नाग, आशीष उपाध्याय, देवेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, शंकर विश्वकर्मा, रणधीर यादव व मोहित तुलस्यान आदि को अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यूथ हॉस्टल के 13 सदस्यों ने किया रक्तदान
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तुलसीपुर इकाई की तरफ से अग्रसेन मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम ने किया। शिविर में एसोसिएशन के सदस्य संदीप उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, कुमार पीयूष, अभिषेक पांडेय, उमेश कुमार वर्मा, ज्ञानेश शंकर पांडेय, मनीष खन्ना, वैभव त्रिपाठी, मोहित कुमार, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, नंदलाल यादव एवं मनीष पाठक आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारी आलोक अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, डॉ. श्याम प्रकाश, अशोक पांडेय व अखिलेश तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed