फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth should shape their future by joining the security forces

Balrampur News: सुरक्षा बलों में भर्ती होकर युवा संवारें अपना भविष्य

Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth should shape their future by joining the security forces
बलरामपुर में एसएसबी की नाैवीं वाहिनी की तरफ से प्रशिक्षण प्राप्त करते युवा। स्रोत : विभाग
बलरामपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 9वीं वाहिनी की तरफ से क्षेत्र के 200 युवाओं को दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों में भर्ती के माध्यम भविष्य संवारने के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण के बाद नेपाल सीमा से सटे चौकी खबरीनाका के ग्राम सोनगढ़ा खेल मैदान भगवानपुर में रविवार को युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 9वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) कुमुद रंजन ने प्रशिक्षण के बाद युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए मार्गदर्शन दिया गया। सामाजिक सरोकार के तहत युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ ही लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट सुजीत कुमार ने प्रशिक्षित युवाओं को भविष्य संवारने के टिप्स दिए। प्रमाणपत्र वितरण के दौरान सोनगढ़ा के ग्राम न्यायालय तुलसीपुर के सिंहनाथ कनौजिया, ग्राम प्रधान शमशेर खान, जनकपुर के ग्राम प्रधान सगीर अहमद व संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed