{"_id":"60ec75298ebc3e10316967f2","slug":"youngest-district-panchayat-president-took-oath-balrampur-news-lko5866397159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ
विज्ञापन
बलरामपुर। देश में सबसे कम उम्र की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने सोमवार को भव्य समारोह के दौरान पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जिले का समुचित विकास कराने के वादे पर खरा उतरने का संकल्प लिया। जिला पंचायत सभागार के शपथग्रहण समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का जमावड़ा हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के बीच से आने वालों को नेता बनने का मौका मिल रहा है।
इससे पहले की सरकारों में घर के लोगों को राजनीति के बड़े पदों पर काम करने का मौका मिलता था। समारोह को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने संबोधित कर कहा कि जिला पंचायत से जिले में चहुंमुखी विकास होने का सपना अब साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
डीएम श्रुति ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ दिलाने के बाद डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी को जिला पंचायत का समस्त कार्यभार सौंप दिया। शपथग्रहण समारोह के बाद डीएम जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रशासक पद के दायित्वों से मुक्त हो गईं।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वयं शपथ लेने के बाद 39 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की प्रथम बैठक अध्यक्ष आरती तिवारी की अध्यक्षता में की गई।
डीपीएम संदीप कश्यप ने अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष का डिजिटल सिग्नेचर कराया। समारोह में राकेश सिंह, डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी सहित सभी जिला पंचायत सदस्य व अधिकारीगण मौजूद रहे।