फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Yoga week started, treatment and medicines given in the camp

Balrampur News: योग सप्ताह शुरू, शिविर में उपचार कर दवाएं दीं

Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Yoga week started, treatment and medicines given in the camp
तुलसीपार्क में शिविर में जानकारी लेते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व अन्य।-स्रात: विभाग
बलरामपुर। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार से योग सप्ताह प्रारंभ हो गया। योग सप्ताह के पहले दिन जगह-जगह याेगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराते हुए नियमित योग करने के फायदे बताए।
विज्ञापन


नगर स्थित तुलसीपार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिग्विजय नाथ ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। योग प्रशिक्षक हंसराज वर्मा ने जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को योगाभ्यास कराया। साथ ही प्रतिदिन सुबह योग करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा। 21 जून तक ग्राम पंचायतों, ब्लॉक कार्यालय व तहसील कार्यालय, स्टेडियम, पार्क, जिला कारागार, पुलिस लाइन, एसएसबी मुख्यालय में योग शिविर लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी 18 योग प्रशिक्षकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं के फायदे बताते गए। शिविर में 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। योग प्रशिक्षक ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शीर्षासन, अनुलोम-विलोम व शवासन आदि का अभ्यास कराया।


शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. वीरपाल सिंह, आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश कुमार चौधरी व योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed