फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   worship of lord shiva

छोटी काशी में गूंजा बम-बम भोले का जयकारा

Mon, 05 Aug 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
worship of lord shiva
बलरामपुर। सावन माह के तीसरे सोमवार पर जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बम-बम भोले के जयकारों से छोटी काशी गूंज उठा। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करके श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कांवड़ियों ने नदी व पवित्र सरोवरों से जल भरकर जिले के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का पर्व होने से सिद्घ योग का दुर्लभ संयोग माना जाता है। यह संयोग 13 साल बाद आया है। नगर के झारखंडी मंदिर में भोर पहर ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित शिवालय में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पचपेड़वा स्थित शिवगढ़ धाम में कावंड़ियों ने पवित्र नदी व सरोवरों से जल भरकर भोर पहर में ही भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उतरौला स्थित दुखहरण नाथ, राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ, श्रीदत्तगंज बाजार स्थित सोमनाथ मंदिर एवं धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed