फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women will become self-reliant by making paint from cow dung

Balrampur News: गोबर से पेंट बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Women will become self-reliant by making paint from cow dung
बलरामपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गोबर से पेंट बनाने की फैक्टरी लगाई जाएगी। इसकी स्थापना के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फैक्टरी में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर से पेंट बनाएंगी। पेंट की बिक्री से जहां आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, वहीं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
विज्ञापन

एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से गोवंशों के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए यह पहल शुरू की गई है। अभी तक उन्नाव, महराजगंज व वाराणसी सहित अन्य जिलों में फैक्टरी लगाई जा चुकी है। जिले में भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। फैक्टरी की स्थापना गोशाला के आसपास की जाएगी, ताकि गोबर की तलाश में समूह की महिलाओं को भटकना न होना पड़े।
विज्ञापन

यूनिट बनने से न सिर्फ समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से घर की दीवारों को चमकाया भी जा सकेगा। गोबर से बने पेंट का प्रयोग सरकारी कार्यालयों में होने वाली वाॅलपेंटिंग में किया जाएगा। साथ ही उत्पादन बढ़ने पर बाजार में भी बिक्री के लिए आपूर्ति की जाएगी। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी। फैक्टरी में काम करने वाली समूह की महिलाओं को पहले एनआरएलएम की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें पेंट बनाने के कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed