{"_id":"69fe206781820a711e0970f1","slug":"women-teachers-are-the-strong-foundation-of-the-education-system-balrampur-news-c-99-1-slko1018-147858-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं महिला शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं महिला शिक्षिकाएं
Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-39-बलरामपुर में डीएम से मुलाकात करती महिला शिक्षक ।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। महिला शिक्षिकाओं को कार्यस्थल पर आने वाली परेशानियों, सुरक्षा, सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिकाएं शिक्षा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी समस्या के लिए शिक्षिकाएं कभी भी उनसे सीधे संवाद कर सकती हैं। बैठक में संघ की ओर से छात्र हित में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाली जरूरतमंद छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए संगठन की ओर से आर्थिक सहायता दी गई थी, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बालिका पढ़ाई बीच में न छोड़े। कहा कि अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ केवल महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संगठन की जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुभाषिनी मौर्य, संगठन मंत्री अल्पना कुमारी, संगठन मंत्री स्वर्णलता एवं मंत्री निधि श्रीवास्तव मौजूद रहीं।