फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur players shine in state level Taekwondo

Balrampur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बलरामपुर के खिलाड़ियों का जलवा

Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Balrampur players shine in state level Taekwondo
फोटो-19-बलरामपुर के पहलवारा में ताइक्वांडो ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।-संवाद
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में सुल्तानपुर ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले की टीम ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में प्रतिभाग करते हुए नौ स्वर्ण समेत कुल 14 पदक जीते।
विज्ञापन




मुख्य कोच जियाउल हशमत ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में सम्यक राजकमल, हरिओम कश्यप, सानिया खान, प्रांजल गुप्ता, अरिहंत पांडे, अरहम रहमान, मनीष कुमार, अदिवत गौरव और अयान राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंश गुप्ता, अक्षत राणा और अध्यात्म प्रताप पाल ने रजत पदक जीते। अमन पांडेय और अजलान रहमान ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद बुधवार को जनपद लौटे खिलाड़ियों का श्याम विहार कॉलोनी स्थित बलरामपुर ताइक्वांडो अकादमी के इंडोर हॉल में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कोच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कय्यूम, डॉ. फसीउर्रहमान और आनंद शुक्ला ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर मिली यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed