फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women know four years of achievements of the government

महिलाओं ने जानी सरकार के चार साल की उपलब्धियां

Mon, 22 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Women know four years of achievements of the government
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियों के बारे में सोमवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को बताया गया। जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित महिला थाने में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला थाने में एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सिटी वरुण मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र व भाजपा जिला महामंत्री बृजेंद्र तिवारी ने सरकार के चार साल की उपलब्धियों पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

एएसपी, सीओ सिटी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व भाजपा जिला महामंत्री ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में आए लाभार्थियों व अन्य लोगों को सरकार के चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता तिवारी ने की। कार्यक्रम को महिला थाना प्रभारी रमकांत तिवारी, एसआई ममता सिंह यादव, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, सीडीपीओ सदर राकेश कुमार मिश्रा, सीडीपीओ नगर संजीव कुमार, सुपरवाइजर नगर इंदू सिंह, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अखिलेश कुमार व विवेक पांडेय आदि ने सरकार के चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस दौरान गर्भवती महिला की गोदभराई कराई गई। एक बच्चे को अन्न प्रासन्न कराया गया। कन्या सुमंगला के पांच और बेहतर कार्य करने वाली सदर ब्लॉक के धुसाह गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यवती मिश्रा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। मिशन शक्ति के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीसी सखी, कन्या सुमंगला योजना व मुख्यमंत्री विवाह योजना के लाभार्थियों और विभिन्न योजनाओं में बैंकों से ऋण वितरण कार्यक्रम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed