फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman constable, fed up with husband's love affair, hanged her

पति के प्रेम प्रसंग से तंग महिला आरक्षी ने लगाई फांसी

Tue, 04 Oct 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman constable, fed up with husband's love affair, hanged her
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग थाने में तैनात महिला आरक्षी ने पति के प्रेम प्रसंग से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसके आधार पर मृतका के आरक्षी पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपने के साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम बौर ब्यास, थाना बखिरा, जनपद संत कबीर नगर की रहने वाली कोकिला यादव (25) पुलिस महकमे में वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थी। नवंबर 2021 में कोकिला की शादी संत कबीर नगर जिले के ही ग्राम लालाजोत निवासी विजय कुमार यादव से हुई थी। विजय भी पुलिस महकमे में आरक्षी है और मौजूदा समय में आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाने में तैनात है। कोकिला गैड़ास बुजुर्ग थाने के पास ही किराए का कमरा लेकर रहती थी।
विज्ञापन

सोमवार रात कोकिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बगल के कमरे में रहने वाली सहकर्मी आरक्षी ने रात करीब एक बजे कोकिला का दरवाजा न खुलने पर उसे आवाज दी। काफी देर तक कोकिला ने जवाब तक नहीं दिया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। इस पर कोकिला का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में छानबीन की तो सुसाइड नोट मिला। उसमें कोकिला ने लिखा था कि पति विजय के श्रेया नामक लड़की से नजदीकी संबंध हैं। कई बार मना करने के बाद भी पति नहीं मान रहा था। छानबीन में पता चला कि गत बुधवार को विजय गैड़ास बुजुर्ग आया था। तब भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद विजय आजमगढ़ चला गया था। पति के प्रेम संबंधों से तंग आकर कोकिला ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मृतका के पिता जवाहर लाल यादव की तहरीर पर उसके पति विजय कुमार यादव तथा प्रेमिका श्रेया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पति विजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। श्रेया की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed