फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will form SP government in 2027: Shyam Lal

2027 में बनाएंगे सपा की सरकार : श्याम लाल

Sun, 12 Oct 2025 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Will form SP government in 2027: Shyam Lal
बलरामपुर के चूंगीनाका ​स्थित लॉन में प्रदेश अध्यक्ष का गदा देकर स्वागत करते सपा नेता कृष्ण कुमा
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पाकिस्तान के बच्चों को प्यार देती है और भारत के बच्चों को दुत्कारती है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से मासूमों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने अब तक उससे सबक नहीं लिया।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को तुलसीपुर रोड पर चुंगीनाका के पास स्थित एक लॉन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सौहार्द सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि पीडीए को मजबूत बनाकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में जब तक सपा की सरकार नहीं बनती है, तब तक संघर्ष करते रहेंगे, हम थकने वाले नहीं हैं। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि जिन गांवों को उन्होंने गोद लिया है, वहां तेजी से विकास कार्य हो रहा है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब जनता ने केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा को सत्ता दी, तो सरकार अब जनता से नफरत क्यों कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि पीडीए की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में खलबली मची है, इसलिए इसे तोड़ने की साजिश की जा रही है। भाजपा सरकार जनता से टैक्स वसूलकर बाद में जीएसटी घटाने का दिखावा करती है और खुद ही खुशियां मनाती है। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके हर सुख-दुख में साथ दे रहे हैं, यही हमारी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है। सपा नेता कृष्ण कुमार गिहार ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही गरीब, किसान और नौजवान की आवाज बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव, सपा जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप, सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी, पूर्व विधायक मसूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान व पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ओंकार नाथ पटेल, नरसिंह पाल यादव, इकबाल जावेद, वसीम खान, मनीष सोनकर, परशुराम वर्मा, शत्रुहन वर्मा व अहसान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed