फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement will start from tomorrow at 49 purchasing centers

Balrampur News: 49 क्रय केंद्रों पर कल से शुरू होगी गेहूं खरीद

Thu, 30 Mar 2023 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from tomorrow at 49 purchasing centers
बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। जिले के 49 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गेहूं बेचने के लिए 249 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों के रकबे का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। इस बार गेहूं की समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश में भर में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देशानुसार जिले में भी चार एजेंसियों द्वारा 49 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 19, यूपीएसएस के 16 एवं एफसीआई के एक क्रय केंद्र शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर बोरा, नमी मापक यंत्र, कांटा, पंखा, छलना व बैनर आदि उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं बेचने 249 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिन किसानों का पंजीकरण हो चुका है उनके रकबे का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह अपना पंजीकरण स्वयं अथवा किसी भी जन सुविधा केंद्र या साईबर कैफे के माध्यम से करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही क्रय केंद्रों पर ई-पाप मशीन से किसानों का आधार प्रमाणीकरण करते हुए गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सत्यापन के बाद सीधा किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई समस्या आए तो संबंधित ब्लॉक के विपणन निरीक्षक या क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed