फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   We will have to wait for the Harmony Mandap

Balrampur News: सद्भाव मंडप के लिए अभी करना होगा इंतजार

Sun, 06 Oct 2024 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
We will have to wait for the Harmony Mandap
बलरामपुर। नगर के अचलापुर वार्ड में 2.34 करोड़ रुपये की लागत से सद्भाव मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। 26 दिसंबर 2023 को मंडप का निर्माण कार्य पूरा होना था लेकिन, तकनीकी खामियों की वजह से उसे अभी तक पूरा नहीं कराया जा सका है। विभाग के अनुसार 75 प्रतिशत काम पूर हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


सद्भाव मंडप बनने से आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह के लिए कम दाम पर मंडप मिल सकेगा। इससे गरीब लोगों की निजी गेस्ट हाउस पर खर्च होने वाली रकम बच सकेगी। इसका सीधा फायदा नगर क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी को मिलेगा। शासन की तरफ से 15 अक्तूबर 2019 को परियोजना की स्वीकृति दी थी। इससे 26 दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाना था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने अभी तक फाउंडेशन का कार्य पूरा कराया है। मिट्टी की पटाई कराई जा रही है। कॉलम को पूरा करा लिया गया है। छत की ढलाई का काम भी लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मंडल का काम अगले वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा कराया जाए निर्माण कार्य
नगरवासी विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, इरफान, मेहताब व इजहारुल हसन आदि का कहना है कि समय से यदि कार्य पूरा हो जाता तो आने वाली सहालग में गरीबों को इसका लाभ मिलने लगता। कार्यदायी संस्था को शीघ्र कार्य पूर्ण कराना चाहिए, ताकि गरीबों को सद्भाव मंडप का लाभ मिल सके।

शीघ्र कार्य पूरा कराने का निर्देश

सद्भाव मंडप का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को शीघ्र काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। - प्रदीप कुमार, एडीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed