फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Warning to beat police officers who give bad response

खराब रिस्पांस देने वाले बीट पुलिस अफसरों को चेतावनी

Wed, 01 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Warning to beat police officers who give bad response
बलरामपुर। पुलिस अफसरों को चुस्त दुरुस्त रखने और कानून व्यवस्था को पकड़ बनाए रखने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की तरफ से तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को एसपी ने सभी 14 थानों में तैनात बीट पुलिस अफसरों के रिस्पांस की चेकिंग की। खराब रिस्पांस देने वाले बीट पुलिस अफसरों को एसपी ने कड़ी चेतावनी दी और ड्यूटी पर सतर्क रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों पर बीट पुलिस अफसरों को अपराधियों की धर पकड़ करने और उन पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। यह प्रक्रिया बीते 14 जून से जिले में चलाई जा रही है। सभी बीट पुलिस अफसरों को अपने अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए गए हैं। बीट पुलिस अफसरों के रिस्पांस टाइम का एसपी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कोतवाली नगर के पीपल तिराहे पर तैनात 16 बीटीओ टीम पर नियुक्त 32 बीट पुलिस अफसरों को कॉल किया गया। सभी बीट पुलिस अफसरों को अपने अपने ड्यूटी स्थल से पीपल चौकी तिराहा पहुंचने में लगे समय को नोट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खराब रिस्पांस देने वाले बीट पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी दी गई और ड्यूटी पर सतर्क रहने की हिदायत दी गई। इस प्रक्रिया के बाद पीपल तिराहे पर सभी बीपीओ टीम के सहयोग से बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरोना चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed