फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wall of house, weakened by rain, collapses; boy dies after being trapped underneath

Balrampur News: बारिश से कमजोर हुई घर की दीवार गिरी, दबने से बालक की मौत

Tue, 29 Sep 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wall of house, weakened by rain, collapses; boy dies after being trapped underneath
फोटो-36-इलियास ।-फाइल फोटो
बलरामपुर। लगातार बारिश से कमजोर हुए कच्चे मकान की दीवार सोमवार देर शाम अचानक ढह गई। इसके मलबे की चपेट में आने से 13 वर्षीय इलियास की मौत हो गई। हादसा उतरौला तहसील के लालपुर भलुरिया गांव में हुआ।
विज्ञापन

फकीरे ने बताया कि बारिश के कारण घर की दीवार कमजोर हो गई थी। सोमवार देर शाम अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके पास मौजूद उनका बेटा इलियास उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व टीम गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि घटना और क्षति की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि आपदा राहत के तहत प्रभावित परिवार को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed