फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An initiative to connect Tharu women with local employment opportunities

Balrampur News: थारू महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने की पहल

Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
An initiative to connect Tharu women with local employment opportunities
बलरामपुर। थारू विकास परियोजना विशुनपुर विश्राम में टेक्सटाइल-गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होने से स्थानीय थारू महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इकाई के संचालन के लिए अनुभवी औद्योगिक प्रतिष्ठानों से नौ अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि परियोजना में करीब 300 से 400 महिलाओं को उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की योजना है। इसके लिए परिसर में सिलाई केंद्र, वेयरहाउस, कार्यालय और आवास की सुविधा उपलब्ध है। यहां 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, सौर ऊर्जा और इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी व्यवस्था है। परियोजना स्थल एनएच-730 और बढ़नी भारत-नेपाल सीमा से सड़क मार्ग से जुड़ा है।
विज्ञापन

गारमेंट निर्माण क्षेत्र में पंजीकृत संस्थाओं के लिए वर्ष 2025-26 में कम से कम एक करोड़ रुपये का कारोबार और मशीनरी, कच्चे माल व कार्यशील पूंजी में न्यूनतम 50 लाख रुपये निवेश की अपेक्षा की गई है। पात्र इकाइयों को सरकारी नीतियों के तहत सब्सिडी और अन्य वित्तीय प्रोत्साहन मिल सकेंगे। इच्छुक संस्थाएं singhtdduplko@gmail.com पर आवेदन भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed