फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children tested their talent in the Amar Ujala National Olympiad

Balrampur News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में बच्चों ने परखी प्रतिभा

Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Children tested their talent in the Amar Ujala National Olympiad
फोटो-8-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-संवाद
बलरामपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा मंगलवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में हुई। प्रधानाचार्य गीता गौतम की देखरेख में आयोजित परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा में ज्योति, अनवय शुक्ला, शिवांश वर्मा, युवराज आदि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरी गंभीरता और एकाग्रता के साथ प्रश्नों को हल किया।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए। अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ कक्षा में पढ़ाए गए विषयों से जुड़ा था। कुछ सवालों ने उन्हें सोचने और तर्क के आधार पर उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। आसान प्रश्नों के साथ कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण भी रहे। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और विषय की समझ परखने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गीता गौतम ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतियोगी भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा पहचानने में भी मदद करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा के दौरान विद्यालय का वातावरण अनुशासित रहा और शिक्षकों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed