{"_id":"664f764ef7c4dd91d70d0b47","slug":"waiting-for-the-bus-to-run-for-two-years-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109938-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो साल से बस चलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो साल से बस चलने का इंतजार
Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा के लिए भले ही परिवहन निगम प्रयासरत हो लेकिन स्थानीय स्तर पर कवायद न होने से लोगों को सरकारी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के दो प्रमुख मार्गों पर कुछ वर्ष पहले सड़क जर्जर होने का हवाला देकर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सड़क बनने के दो साल बाद भी इन मार्गों पर बस संचालन का इंतजार है।
ग्रामवासी राजेंद्र, छोटकन, ननकू प्रसाद, बजरंग मौर्य, रोहित जायसवाल, रामफेर, राहुल वर्मा व श्याम शर्मा आदि ने बताया कि करीब तीन साल पहले हरिहरगंज होते हुए शिवपुरा-बरदौलिया मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होता था। यह बस बरदौलिया होते हुए श्रावस्ती जनपद के सिरसिया तक जाती थी। सड़क जर्जर होने का हवाला देकर इस मार्ग पर बस का संचालन बंद कर दिया गया। अब नई सड़क भी बन गई है फिर भी रोडवेज बस का संचालन नहीं किया जा रहा है।
इसी तरह बेलहा से गौरा चौराहा होते हुए इटवा तक रोडवेज बस नहीं चलती है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग जिला व तहसील मुख्यालय तक यात्रा करते हैं। इन दोनों प्रमुख मार्गों पर सरकारी बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ डिपो इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि बेलहा-गौरा चौराहा मार्ग पर बस संचालन के लिए सर्वे किया गया है। साथ ही शिवपुरा-बरदौलिया मार्ग पर दोपहर में एक बस चल रही है। शीघ्र ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।