फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voter list to be corrected at 1846 centers

1846 केंद्रों पर दुरुस्त की जाएगी मतदाता सूची

Sat, 31 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Voter list to be corrected at 1846 centers
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभाओं में रविवार से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिले के सभी 1846 मतदान केंद्रों पर एक सितंबर से चहल-पहल दिखेगी। कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में अभियान चलाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने शनिवार को सभी बीएलओ को अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि एक सितंबर से जिले के चारों विधानसभाओं के 1846 मतदान केंदों से मतादाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों से जुडे वोटरों के घर-घर जाकर 30 सितंबर तक मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। बीएलओ को परिवार के सभी सदस्यों का नाम सत्यापित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर सर्वेक्षण के दौरान सभी बीएलओ एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ेंगे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रारुप-छह भरवाया जाएगा। सत्यापन के समय बीएलओ को मृत, शिफ्टेड व डुप्लीकेट वोटरों के बारे में ब्योरा जुटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्योरा जुटाते समय प्रारुप-7 भरवाया जाएगा। त्रुटियों को दूर कराने के लिए प्रारूप-8 भरे जाएंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की भूमिका सबसे अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed