फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   voter list

49 हजार युवाओं ने वोटर बनने का भरा आवेदन

Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
voter list
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में जिले के 49 हजार युवक-युवतियों को वोटिंग करने का मौका मिलेगा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरा है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में वोटरों को जोड़ा गया है। ईपी व जेंडर रेशियो को भी दुरुस्त करने का सुझाव दिया गया है। साफ-सुथरी मतदाता सूची को तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बताया कि एक नवंबर से पांच दिसंबर तक चलाए गए अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,900 युवक-युवतियों ने वोटर बनने के लिए आवेदन भरा है।
विज्ञापन

जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर वोटरों को बढ़ाने व अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष अभियान चलाए गए जिसमें निर्धारित तिथियों में सभी बीएलओ ने वोटरलिस्ट को दुरुस्त कराने में सराहनीय योगदान दिया है। जिले में 9607 लोगों ने प्रारुप-सात, 826 लोगों ने प्रारुप-आठ व 17 लोगों ने प्रारुप आठ ए भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, मूलभूत सुविधाओं, दिव्यांग मतदाताओं की डाटा फीडिंग, बीएलओ व सुपरवाइजरों के कार्यों, शैडो एरिया, संवेदन व अतिसंवेदनशील केंद्रों के निर्धारण के संबंध में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

तीनों तहसीलों के एसडीएम को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने, काटने व शिफ्ट करने के बारे में चर्चा करने का सुझाव दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व मुन्ना लाल सहित तीनों तहसीलों के एसडीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed