फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vote... get discount on medicines, facilities and respect

Balrampur News: करें मतदान... दवाओं पर पाएं छूट, सुविधाएं व सम्मान

Thu, 23 May 2024 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 23 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Vote... get discount on medicines, facilities and respect
बलरामपुर में मतदान के दिन दवाओं पर छूट देने की रणनीति बनाते केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मह
बलरामपुर। देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जिले में सातवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ-साथ शहर के व्यापारिक व शैक्षणिक संगठनों ने भी वोटरों को छूट के साथ सम्मानित करने व अन्य सुविधाएं देन की घोषणाएं की हैं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मतदान करने वाले लोगों को दवाओं पर पांच प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। वहीं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने मतदाताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 25 मई को मतदान करने वाले लोगों को विशेष छूट दी जाएगी। उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर दवा की दुकानों से पांच प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान जरूर करें जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके।
विज्ञापन



विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चाैहान ने बताया कि मतदान करने वाले बुजुर्गों को एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के बुजुर्ग यदि मतदान करने में पीछे नहीं हैं तो युवाओं को भी बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसे बुजुर्गों का सम्मान करेंगे जो विपरीत परिस्थितियों में भी मतदान करने बूथ तक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा संचालक संतोष कुमार, पिंटू व राजू आदि ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की खुशी हम सभी में है। 25 मई को ऐसे व्यक्तियों को हम लोग मतदान बूथों तक निशुल्क पहुंचाएंगे जो वहां तक पहुंचने में असमर्थ हैं। वहीं राजेंद्र व इरफान ने बताया कि हम लोग बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में मदद करेंगे।


किराना व्यवसायी अशरफ अली का कहना है कि 25 मई को मतदान करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। मतदान करने वाले ग्राहक घर से ही फोन करके सामान का आर्डर कर सकते हैं। फ्री डिलिवरी की यह सुविधा उन्हें महीने में दो बार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed