{"_id":"64ecdc79648c6d1f010b24a6","slug":"villagers-spending-the-night-in-the-dark-due-to-transformer-burning-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2267-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रात काट रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में रात काट रहे ग्रामीण
Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर अहलादडीह गांव में शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर के जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रात काट रहे हैं। चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने की मांग की है।
ग्रामवासी पवन गिरी, रोहित शर्मा, कृष्णकुमार, शरीफ, शमशुद्दीन, गुलशन, रिजवान, मोनू व इस्तिखार आदि ने बताया कि शुक्रवार शाम को ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया जा सका। जेई रामनरेश गौतम ने बताया की सूचना मिली है। ट्रांसफार्मर मंगवाया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।