{"_id":"5dffa6108ebc3e8792796d44","slug":"villagers-made-aware-by-migrating-to-villages-balrampur-news-lko4991566151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजपा और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी गांवों में प्रवास कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने रविवार को ग्राम सेखुईकला में प्रवास किया। उन्होंने दलित बस्ती पहुंचकर तमाम महिलाओं से मुलाकात की। महिला कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को खाना बनाने के लिए धुंए से मुक्ति दी गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। सभी लोग इसका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर चिंतामणि पांडेय, अनिल मिश्रा, शिवा पांडेय, आशीष पांडेय, विशाल शर्मा, उर्मिला देवी, उमेश मिश्रा व सूरज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी तरह नगर महामंत्री ममता तिवारी ने भी खरहरगड़ही गांव में प्रवास कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने नंदनगर गांव में प्रवास करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, श्रवण जायसवाल, सर्वजीत सिंह, संभल शुक्ला, सूर्य नरायन पांडेय व सुनील चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।