फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Villagers in panic after leopard attack, team reached village

Balrampur News: तेंदुए के हमले के बाद दहशत में ग्रामीण, गांव पहुंची टीम

Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers in panic after leopard attack, team reached village
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तेंदुए का खौफ बढ़ता जा रहा है। बिनुहनी कला गांव में शनिवार की शाम किशोरी समेत चार लोगों के तेंदुए के हमले में घायल होने की घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। रविवार को पुलिस व वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। साथ ही बचाव को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन


बीते 15 दिनों से एक बार फिर तेंदुआ हरैया सतघरवा व महाराजगंज तराई क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को तेंदुआ जख्मी कर चुका है। इसके बाद भी तेंदुआ को पकड़ने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को हुई घटना के बाद बिनुहनीकला गांव में लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को बनकटवा रेंज के वन दरोगा जीआर प्रसाद, नुरूल हुदा व वनरक्षक राजीव यादव की टीम गांव पहुंची। वन विभाग की टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों से संवाद किया। उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर इंद्रभान सोनकर ने बताया कि ग्रामीणों को इकट्ठा कर जागरूक किया गया है। कहा गया है कि महिलाएं और बच्चे घर से बाहर न निकलें, यदि बाहर निकलना आवश्यक हो तो झुंड बनाकर बाहर निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed