{"_id":"653aaec3be4676750909e5d6","slug":"vaccination-will-be-done-to-prevent-diphtheria-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4003-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिप्थीरिया से बचाव के लिए होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिप्थीरिया से बचाव के लिए होगा टीकाकरण
Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते कुछ वर्षों में जिले में डिप्थीरिया (गलाघोंटू) बीमारी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण अभियान एक से 10 नवंबर के बीच संचालित होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों को विशेष तौर पर टीका लगवाने के लिए स्कूलवार कार्ययोजना तैयार की गयी है। यह जानकारी सीएमओ
डॉ. मुकेश कुमार रस्तोेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में डिप्थीरिया के मरीज बढ़े हैं। टीकाकरण करके इसकी रोकथाम की जा सकती है। डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान एक नवंबर से 10 नवंबर तक संचालित होगा। कक्षा एक में पढ़ने वाले ऐसे बच्चे जिनकी आयु पांच वर्ष हो, उन्हें डीपीटी-2 बूस्टर डोज लगाया जाएगा। कक्षा पांच में पढ़ने वाले 10 वर्ष के बच्चों को टीडी-10 तथा कक्षा 10 में अध्ययनरत 16 वर्ष के बच्चों को टीडी-60 वैक्सीन लगाई जाएगी। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डीआईओएस व बीएसए के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक उपकेंद्र पर टीकाकरण करवाएंगे।
सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान एएनएम द्वारा स्कूलों को सूचीबद्ध करके स्कूल वार विद्यार्थियों का टीकाकरण कराया जाएगा। अभियान शुरू होने से पहले शिक्षक व अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के अभिभावकों को स्कूल डायरी के माध्यम से टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण के लिए असहमति व्यक्त करने वाले अभिभावकों के बच्चों को छोड़कर सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। असहमति जताने वाले अभिभावकों को भी टीकाकरण के फायदे बताते हुए उन्हें बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।