फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Urban development gains momentum, schemes worth Rs 3.63 crore approved

Balrampur News: नगर विकास को मिली रफ्तार, 3.63 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Urban development gains momentum, schemes worth Rs 3.63 crore approved
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के प्रयासों से विभिन्न विकास योजनाओं से 3 करोड़ 63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत यह स्वीकृति मिली है। उपवन योजना के अंतर्गत पूरब टोला वार्ड में शिव मंदिर के बगल स्थित क्षेत्र में पार्क के निर्माण एवं विकास के लिए 1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 924 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर हरित वातावरण और सुविधाएं मिलेंगी। बंधन योजना से भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्राम स्थल, हवन कुंड, सीसी कार्य, घाट का सौंदर्यीकरण, जल निकासी, बैठने की व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था होगी। इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से चौक से मेजर चौराहा होते हुए काली माई स्थान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 36 लाख 21 हजार 72 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा तुलसीपुर रोड से एमआरएफ तक सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख 91 हजार 362 रुपये की स्वीकृति मिली है। अध्यक्ष ने बताया कि सभी परियोजनाओं के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed