फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Upload details of children on Khelo India app

Balrampur News: खेलो इंडिया एप पर अपलोड करें बच्चों का ब्योरा

Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Upload details of children on Khelo India app
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में अब परंपरागत खेलों के साथ छात्र नए खेलों का भी अभ्यास करेंगे। खेल इंडिया फिट इंडिया से परिषदीय स्कूलों के छात्रों को भी जोड़ा जाएगा। इससे फुटबॉल और वाॅलीबाॅल जैसे खेलों में भी छात्र शामिल हों सकेंगे। जिले के 1,814 परिषदीय स्कूलों में टीम बनाने का कार्य जुलाई में पूरा होगा और खेलों का आयोजन सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया से अब परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी, जो कोई भी खेल खेलते हों उन्हें बतौर खिलाड़ी जोड़ा जाएगा। अभी तक विभागीय आयोजन तक ही खेल प्रतिभाएं सीमित थीं। बच्चों का असेसमेंट टेस्ट लेने के बाद खेलो इंडिया एप पर उनका डाटा अपलोड किया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की भी मदद ली जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने बच्चों का असेसमेंट टेस्ट प्रारंभ करके खेलो इंडिया एप पर अपलोड करें। जहां शारीरिक शिक्षा अनुदेशक तैनात नहीं हैं, वहां खेलों में रुचि रखने वाले शिक्षक को नामित कर यह काम कराया जाए। यदि इस काम को संपन्न करने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो जनपदवार व ब्लॉकवार साईं से प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर की मदद ली जाए। खेल विभाग के अधिकारियों, खेल शिक्षकों, मास्टर ट्रेनर का पूरा सहयोग लिया जा सकता है। इस दौरान सभी बच्चों का पूरा विवरण एक्सेल शीट पर विद्यालय स्तर से ही तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed