{"_id":"6835b71407125109fb056380","slug":"up-vigilance-increased-in-districts-bordering-nepal-foot-patrolling-is-being-done-in-villages-along-with-ale-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाल सीमा से सटे जिलों में बढ़ी सतर्कता, चेक पोस्ट पर अलर्ट के साथ गांवों में हो रही है पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाल सीमा से सटे जिलों में बढ़ी सतर्कता, चेक पोस्ट पर अलर्ट के साथ गांवों में हो रही है पैदल गश्त
Tue, 27 May 2025 06:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 27 May 2025 06:29 PM IST
सार
india nepal border: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर कुछ अवैध घुसपैठ की खबरें आईं थीं। इसके बाद सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती से हो रही है चेकिंग।
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल सीमा से सटे गांवों, कस्बों व जंगल के रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी कराई जा रही है। सोहेलवा जंगल की वादियों की सुरक्षा पर फोकस है। जंगल की बेशकीमती पेड़ों व जड़ी-बूटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सतर्क हैं। सीमा से सटे गांवों, कस्बों व जंगल के रास्तों पर मंगलवार को पैदल गश्त करके सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
क्षेत्रों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। चेकपोस्ट पर लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। संदेह होने पर स्थानीय थानों से उनका सत्यापन कराया जा रहा है। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एएसपी विशाल पांडेय ने नेपाल सीमा पर स्थित कोयलाबास का निरीक्षण किया। इस दौरान आने-जाने वालों की सघन तलाशी कराई गई। पुलिस व एसएसबी के जवानों को स्थानीय संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। सीमावर्ती गांवों के बीट सिपाहियों को प्रतिदिन सूचना अपडेट करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण बाजारों में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमें गश्त करने के साथ ही कैंप भी कर रहीं हैं। सीमावर्ती 46 गांवों में विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता फुट पेट्रोलिंग एप के माध्यम से परखी जा रही है। असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी सुजीत कुमार व प्रभारी निरीक्षक जरवा गोविंद कुमार की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर गश्त करने के साथ ही सीमावर्ती गांवों में बैठक करके ग्राम सुरक्षा समितियों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन