फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unknown vehicle not found, police engaged in investigation

Balrampur News: अज्ञात वाहन का नहीं चला पता, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle not found, police engaged in investigation
बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के मामले में अभी तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है। फील्ड यूनिट की जांच में सिर्फ यह तथ्य उजागर हुआ है कि कार बाएं से दाहिने साइड में किसी भारी वाहन से टकराई है। मौके पर भारी वाहन के टायर के निशान मिले हैं।
विज्ञापन



श्रीदत्तगंज थाने के एसओ विपुल पांडेय का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। इन कैमरों की फुटेज से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सिर्फ गाड़ी की हेडलाइट ही दिख रही है। कौन सी गाड़ी है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस की एक टीम को जिला कंट्रोल रूम भेजा गया है। वहां के कैमरे से यह देखा जाएगा कि कार इस मार्ग पर कितने बजे निकली, आम तौर पर वह कितनी देर में घटनास्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद कितने बड़े वाहन यहां से गुजरे हैं।
विज्ञापन



इसकी पड़ताल के बाद स्थिति कुछ साफ हो सकेगी। यही नहीं पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग रूट पर उन गैराज मालिकों से भी जानकारी हासिल कर रही है, जहां पर गाड़ियों की मरम्मत होती है। पुलिस का मानना है कि हादसा इतना बड़ा था कि जिस भारी वाहन से कार की टक्कर हुई है, उसमें भी कुछ न कुछ नुकसान जरूर हुआ होगा। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि हर पहलू की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
यह हुआ था हादसा
बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर देवरिया विशंभरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए थे। आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में सोनू शाह (28) पुत्र पारस शाह, उनकी पत्नी सुजावती (25), भाई रवि शाह (18), बहन खुशी (13), बेटी रुचिका (6) व बेटा दिव्यांशु (4) निवासी चकवा बंकुल थाना श्रीरामपुर जिला देवरिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed