{"_id":"6ac688e3b252d2bb030e34a0","slug":"students-sensitized-to-wildlife-conservation-balrampur-news-c-99-1-brp1010-155989-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वन्यजीव संरक्षण के लिए छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वन्यजीव संरक्षण के लिए छात्रों को किया जागरूक
Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज में मौजूद विद्यार्थी।-संवाद
जरवा/गैसड़ी। विश्व वन्यजीव सप्ताह के तहत सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की ओर से स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। भाभर और बरहवा रेंज के स्कूलों में पौधरोपण, प्रश्नोत्तरी, निबंध, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिये विद्यार्थियों को जैव विविधता, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भाभर रेंज की ओर से महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज, इमिलियाकोडर, पचपेड़वा में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने कहा कि सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से जंगल में आग न लगाने, वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने और अवैध शिकार व तस्करी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की। कार्यक्रम में 60 विद्यार्थियों ने चित्रकला, वन्यजीव क्विज और अन्य जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।
उधर, बरहवा रेंज की ओर से बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज, बालापुर में पौधरोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बरगद, जामुन और सहजन के पौधे लगाए गए। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी, निबंध, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत प्रसाद ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला हैं। इनके संरक्षण में समाज की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
निबंध में प्रियंका और चित्रकला में मोहिनी प्रथम
इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और अबू हमजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोहिनी, सोनिया और मनत्सा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं और प्रतिभागियों को कलम, कॉपी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, प्रधानाचार्य शब्बीर हसन, प्रबंध निदेशक वैभव विवेक व शिक्षिका आरती, पूजा, संध्या सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।