फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   United front will fight against digitalization

Balrampur News: डिजिटलाइजेशन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा लड़ेगा लड़ाई

Sat, 13 Jul 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
United front will fight against digitalization
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटलाइजेशन के विरोध में जिले के शिक्षक आंदोलनरत है। शनिवार को शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, संगठन लगातार आंदोलन करता रहेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने की। उन्होंने कहा कि विभाग शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने के बजाए डिजिटलाइजेशन का भय दिखाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री तुलाराम गिरी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर 15 जुलाई को संयुक्त मोर्चा की तरफ से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अटेवा अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, प्रशिक्षित स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ.अनूप सिंह, समायोजित आदर्श शिक्षामित्र वेलेफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह, अनुदेशक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अमित कश्यप, पंकज पांडेय, राम समुझ यादव, शिल्पी गुप्ता, मनीषा सिंह, विकास सोनी, राकेश मिश्रा, राधा मोहन पांडे, सचिन व फैजान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed