फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Union of self-help groups gets two crore

स्वयं सहायता समूहों के संघ को मिले दो करोड़

Tue, 31 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Union of self-help groups gets two crore
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण राज्य आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग एनआरएलएम की तरफ से मंगलवार को एमपीपी इंटर कालेज में प्रेरणा दिवस कराया गया। जिले के सभी 9 ब्लॉकों में 1600 महिलाओं को विभागीय अफसरों की तरफ से स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि महिलाएं गांव, समाज व देश के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सफलता की बुलंदी चूम रही हैं। सभी महिलाएं स्वावलंबी बनें। रोजगार एवं व्यापार में हिस्सेदारी निभाएं। सीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने का संयुक्त संगठन है। संगठन के माध्यम से महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

मत्स्य, बकरी, पशु, पशुपालन, एग्रीजेशन, रेशम, स्वच्छ भारत मिशन, युवा कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग, महिला कल्याण, कृषि, बैंक कौशल विकास, पंचायती राज व उद्योग विभाग की तरफ से स्टॉल लगाकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानने का मौका मिला। एडीएम ने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया। सीडीओ ने स्वयं सेवा समूह के संकुल स्तरीय संघ को दो करोड़ 15 हजार रुपये का चेक प्रदान करके प्रेरणा दिवस पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समूह सखी सविता, नीतू गुप्ता, हेमावती, संजना शुक्ला, प्रियंका व रेखा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह गौतम बुद्ध, कमल, लक्ष्मी व दुर्गा को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। कार्यक्रम पीडी एके सिंह, डीसी एनआरएलएम एके सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, डीसी मनेरगा महेंद्र देव पांडेय, उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, सूबेदार सिंह यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed