फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uncontrolled bike collides with tree, one killed

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

Wed, 01 Jul 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, one killed
महराजगंज तराई। थाना क्षेत्र के कौवापुर बाजार स्थित ब्लॉक के सामने अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बुधवार को बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर माधवडीह निवासी मुकेश कुमार (23) और रवींद्र कुमार वर्मा (30) बाइक से अपने ननिहाल लैबुड़वा गांव शादी में गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 11 बजे कौवापुर बाजार ब्लॉक के सामने बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही मुकेश कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार वर्मा को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed