फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two leopards came out of the sugarcane field and attacked a farmer

Balrampur News: गन्ने के खेत से निकले दो तेंदुए, किसान पर मारा झपट्टा

Tue, 30 Dec 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two leopards came out of the sugarcane field and attacked a farmer
बलरामपुर के कौवा गांव में जाल में फंसा तेंदुआ ।-संवाद
महराजगंज तराई। बरहवा रेंज के बेला गांव के मजरे कौवा में मंगलवार को अचानक गन्ने के खेत से दो तेंदुए निकले, एक ने किसान पर झपट्टा मार दिया। गनीमत रहा कि इस दौरान तेंदुआ खेत की रखवाली के लिए लगे जाल में फंस गया और किसान की जान बच गई।किसान की चीख-पुकार पर दूसरा तेंदुए वापस गन्ने के खेत में भाग गया।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के बेला गांव के मजरे कौवा निवासी गोबरे मंगलवार सुबह सात बजे गेहूं की सिंचाई के लिए खेत में पानी चलाने गए थे। तभी गन्ने के खेत से दो तेंदुए बाहर निकलकर उनकी ओर दौड़ने लगे। गोबरे जब तक कुछ समझ पाते एक तेंदुआ उनकी ओर झपट पड़ा। इस दौरान तेंदुआ खेत की रखवाली के लिए लगी जाली में फंस गया। किसान के शोर मचाने पर दूसरा तेंदुआ गन्ने के खेत में भागकर छिप गया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल में फंसे तेंदुए को निकाला। बहराइच जनपद के कतर्निया से आए डॉक्टर से जांच कराई जाएगी। स्वस्थ होने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को तेंदुओं से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन महीने से साखीरेत, बरगदही, कौवा, चंदनजोत व किठूरा सहित 25 से अधिक गांवों में तेंदुओं का भय बना हुआ है। बीते दिनों कई कुत्तों व पालतू मवेशियों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुके हैं। दो तेंदुओं के निकलने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि जाल में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाल लिया गया है। टीम तेंदुए को बरहवा रेंज में सेहत की जांच के लिए ले गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। अकेले खेत में न जाने और समूह में खेती का कार्य करने की सलाह दी गई है।

ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह
सोहेलवा जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों से बचाव के लिए वन विभाग की टीमें जागरूक कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पकड़े गए तेंदुए के स्वास्थ्य की जांच के लिए कतर्नियाघाट से डॉक्टर को बुलाया गया है। स्वस्थ होने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
-गौरव गर्ग, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed