{"_id":"64c158a2fddc7bd4c6010ba6","slug":"two-killed-three-injured-including-village-head-in-road-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1393-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान सहित दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान सहित दो की मौत, तीन घायल
Wed, 26 Jul 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बलहा गांव में रोते-बिलखते मृतक ग्राम प्रधान के परिजन।
बलरामपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
पहली घटन मंगलवार की देर रात उतरौला कोतवाली क्षेत्र के शेरापुर गांव के पास हुई। महदेईया बाजार से घर वापस लौट रहे ग्राम पंचायत बलहा के प्रधान जाहिद अली (45) की बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। घटना में ग्राम प्रधान व उनके साथ बाइक पर बैठे बलहा गांव निवासी उदयराज यादव (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला पहुंचाया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने ग्राम प्रधान को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उदयराज को प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी उतरौला पहुंच गए। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्ला भट्ठा मोड़ पर हुई। इसमें अज्ञात वाहन ने भीखपुर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में संजय तिवारी (45) निवासी रघवापुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि रामगोविंद पांडेय (45) निवासी रघवापुर और भागीरथ मिश्र (48) निवासी बलदीडीह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चकवा चौकी प्रभारी ओम नरायन मिश्र मिश्र ने दोनों घायलों को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया।