फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two died due to poisonous animal bite

Balrampur News: जहरीले जंतु के काटने से दो की मौत

Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two died due to poisonous animal bite
हरैया व ललिया थाना क्षेत्रों के दो गांवों की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललिया/हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले जंतु के काटने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पहली घटना ललिया थाना क्षेत्र के चौका कला गांव में रविवार की रात हुई। ग्राम प्रधान राजेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामवासी रामरूप का बेटा अंकित वर्मा (13) रात में खाना खाने के बाद छत पर सो रहा था। अचानक उसके पैर में जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अंकित कक्षा तीन का छात्र था। बच्चे के पिता रामरूप रोजी-रोटी के लिए जिले से बाहर रहते हैं। मां बड़का का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना हरैया थाना क्षेत्र के भदवार गांव में हुई। ग्राम प्रधान अहमद हुसैन ने बताया कि गांव के ही मुन्नालाल का पुत्र मोल्हूराम (14) रविवार की शाम खेत देखने गया था। घर लौटते समय जहरीले जंतु ने काट लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्का लेखपाल हरिशचंद्र सिंह ने बताया कि जहरीले जंतु के काटने से बच्चे के मौत की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ.प्रणव पांडेय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में इस समय जहरीले जीव-जंतुओं का प्रकोप बढ़ गया है। यदि कोई जहरीला जंतु काटता है तो झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़ें। तत्काल अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed