फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two convicts sentenced to life imprisonment for gang rape and attempted murder

Balrampur News: सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास में दो दोषियों को आजीवन कारावास

Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two convicts sentenced to life imprisonment for gang rape and attempted murder
बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने बुधवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान दुष्कर्म व हत्या के प्रयास में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोनों पर चार लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश ने जुर्माने से तीन लाख 50 हजार रुपये युवती को देने का आदेश जारी किया है। सिर्फ 11 माह में मुकदमे का फैसला हुआ है।
विज्ञापन

गौरा चौराहा क्षेत्र के राप्ती नदी के किनारे 29 मार्च 2025 की सुबह गेहूं के खेत में युवती बेहोशी की हालत में मिली थी। घटना 28 मार्च 2025 की शाम करीब पांच बजे की है। जनपद सिद्धार्थनगर की एक युवती इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही थी। खुटेहना चौराहा के पास अजय कुमार उर्फ गौरी शंकर व धर्मेंद्र सोनी ने उसे कार में जबरन बैठा लिया था। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हथौड़ी व प्लास से हमला कर उसे घायल कर दिया था। चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने का भी प्रयास किया था। बाद में राप्ती नदी के किनारे खेत में मृत समझकर बाेरे में भरकर फेंक दिया था।
विज्ञापन

किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने युवती का इलाज कराकर दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजक कुलदीप सिंह ने न्यायालय में आठ गवाहों को पेश किया। जनपद न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अजय कुमार उर्फ गौरी शंकर व धर्मेंद्र सोनी को युवती से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed