{"_id":"68fbafa31dcaf468450c59fb","slug":"two-coffins-were-taken-out-of-the-house-everyones-eyes-became-moist-balrampur-news-c-99-1-slko1029-135697-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घर से उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घर से उठीं दो अर्थियां, हर किसी की आंखें हुईं नम
विज्ञापन
बलरामपुर के रानी तालाब के पास दाह संस्कार में जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। गोंडा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नीरज श्रीवास्तव और उनके छोटे भाई की पत्नी आंचल का शव बृहस्पतिवार देर रात पूरब टोला स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर बीमार मां बेसुध हो गईं। शुक्रवार को घर से दो अर्थियां उठीं तो सभी की आंखें नम हो गईं। वहीं, तीनों बच्चों की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।
भाई दूज पर बृहस्पतिवार को बहन के घर अयोध्या जाते समय पूरब टोला निवासी नीरज श्रीवास्तव की कार को गोंडा में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे इतना भयानक था कि नीरज श्रीवास्तव और उनके भाई की पत्नी आंचल उर्फ हिना की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी नीरज की बीमार मां मालती को नहीं दी गई थी।
बृहस्पतिवार की देर रात को गोंडा से पोस्टमार्टम के बाद नीरज और आंचल उर्फ हिना का शव घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव घर पहुंचने के बाद मां मालती को घटना की जानकारी हुई। खबर सुनते ही वो बेसुध हो गईं। होश आया तो बस इतना ही कह सकीं, मेरे भगवान, मेरे बच्चों को बचा लो। परिवार के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। लोगों का रो-रो कर हाल बुरा था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पूरब टोला स्थित नीरज के घर पर पहुंचे लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे। पूर्व सांसद व श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्र प्रकाश सिंह, चेयरमैन नगर पालिका डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह बैस आदि ने घर पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की।
तीन साल का बीनू वेंटिलेटर पर, ओमी लखनऊ रेफर
गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती आंचल के तीन वर्षीय बीनू उर्फ डुग्गू की हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं 12 वर्षीय ओमी को गंभीर हालत में शुक्रवार को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की हालत पर नजर रखे हुए है। वहीं, नीरज के बेटे अयांश की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रिश्तेदार, पड़ोसी और परिचित लगातार घर पहुंच रहे हैं। कोई सांत्वना दे रहा तो कोई आंसू पोंछ रहा है।
छोटे भाई मनीष ने ने दी नीरज को मुखाग्नि
बृहस्पतिवार को जब नीरज और हिना की अर्थियां एक साथ उठीं, तो पूरा इलाका शोक में डूब गया। छोटे भाई मनीष ने बड़े भाई नीरज को मुखाग्नि दी, जबकि हिना को पति अविनाश ने मुखाग्नि दी। रानी तालाब घाट पर जब चिताएं जलीं, तो हर आंख नम थी। अब यही दुआ है कि बच्चे ठीक हो जाएं। परिवार के लोगों का कहना है कि अब उनकी दुनिया बस इन दो बच्चों पर टिकी है। समाजसेवियों, शिक्षकों और मोहल्लेवालों ने बच्चों के स्वस्थ होने की कामना की।