{"_id":"5dd41d768ebc3e54936d4586","slug":"two-child-dip-in-pond-balrampur-news-lko4931403179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से गेंद निकालने गए दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब से गेंद निकालने गए दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तालाब में गेंद निकालने गए दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई है। मासूमों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे चचेरे भाई है। हल्का लेखपाल सूचना पाकर गांव में पहुंच गए है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।
थाना महराजगंज तराई के लहेरी ग्राम पंचायत के प्रधान सुखराम ने बताया कि मंगलवार को अमृतलाल का बेटा मिथुन (4) और उदितराज का बेटा शंभू (5) खेलते-खेलते गांव के पश्चिम तालाब की तरफ चले गए। अचानक तालाब में गेंद चली गई। गेंद निकालने के लिए दोनों मासूम अंजाने में गहरे पानी में चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई।
परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ बच्चों की तलाश करते तालाब के पास पहुंचे तो तालाब में दोनों का शव उतराता हुआ पाया गया। दोनों शवों को पंचनामा कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वह गांव में पहुंच गए है। मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। मासूमों की मौत से दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिथुन की मां मंजू व शंभू की मां रजनी का हाल बेहाल था।