{"_id":"6064b3678ebc3ee64b5f2791","slug":"two-cattle-become-victims-of-leopard-attack-balrampur-news-lko5720597200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले का शिकार बने दो मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले का शिकार बने दो मवेशी
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गांवों में जंगली जानवरों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रिहाइशी इलाकों में पहुंचकर तेंदुए मवेशियों को अपना शिकार बना रहे है। तेंदुए के हमलेे का शिकार दो मवेशी हुए है। गोशाला में बंधे दोनों मवेशियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है जिससे गांव के लोगों में दहशत है।
बरहवा रेंज के मजरा छितौनी निवासी बच्चाराम व ननकने ने बुधवार को बताया कि रात के समय उनके गोशाला में बंधी एक गाय व एक बछिया को तेंदुए ने हमला कर मार दिया और अपना निवाला बना लिया।
छोटेलाल ने बताया कि जानवरों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। टार्च जलाकर तेंदुए को देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को गोशाला से बाहर भगाया। मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि गांव जंगल के बहुत करीब है। अक्सर जंगली जानवर भोजन व पानी की तलाश में रिहाइशी इलाके में आ जाते है और मवेशियों का शिकार करते है। ग्रामीणों को रेंजर ने सतर्क रहने, छोटे बच्चों व जानवरों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।