फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procession taken out with a 200-meter-long Tricolour

Balrampur News: 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with a 200-meter-long Tricolour
फोटो-3-बलरामपुर के तुलसीपुर में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी ।-संवाद
तुलसीपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय के छात्रों ने रविवार को 200 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े विशाल तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल छात्रों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय मां पाटेश्वरी के नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा बैरागी पुरवा, नई बाजार चौक, कलश चौराहा और देवीपाटन रोड से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। रास्ते में लोगों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


यात्रा के समापन के बाद छात्रों के लिए करीब तीन किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की गई। दौड़ विद्यालय से शुरू होकर भवानियापुर और नेशनल हाईवे स्थित रमवापुर कलश चौराहे से होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। खेल गतिविधियों के माध्यम से उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा दिया जाता है।


आयोजन के दौरान सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पूरी यात्रा के दौरान तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed