{"_id":"6aa6e129304b54e5f0010948","slug":"leopard-scare-spreads-to-three-areas-danger-rises-in-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1010-154688-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन इलाकों तक पहुंची तेंदुए की दहशत, गांवों में बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन इलाकों तक पहुंची तेंदुए की दहशत, गांवों में बढ़ा खतरा
Sun, 13 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर में गैसड़ी के जमधरा भोजपुर थारू मार्ग पर चमनगंज चौराहे के पास बैठा तेंदुआ।-स्रो
गैसड़ी/जरवा/चौराहा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की रामपुर और तुलसीपुर रेंज में तेंदुए की लगातार बढ़ रही गतिविधियों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार रात से रविवार सुबह तक चमनगंज चौराहा, प्रतापपुर-पिपरा दुर्गानगर और रतनपुर गांव में तेंदुआ दिखने की अलग-अलग घटनाओं के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। कई स्थानों पर लोग खेतों में जाने से बचते रहे, जबकि चरवाहे मवेशियों को लेकर वापस लौट आए। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
कार की हेडलाइट में दिखा तेंदुआ
रामपुर रेंज में डालपुर तिराहा-जमधरा मार्ग स्थित चमनगंज चौराहे पर कार की हेडलाइट में सड़क किनारे बैठा तेंदुआ दिखाई दिया। भोजपुर थारू निवासी कमर खान ने बताया कि वाहन की आहट मिलते ही तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। अहमद, सुशील वर्मा, गुड्डू, रिजवान अहमद, वीरेंद्र कुमार और अजय गुप्ता समेत ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ जमधरा प्राथमिक विद्यालय से चमनगंज चौराहे तक अक्सर दिखाई देता है। पिछले महीने वह एक भैंस और बछड़े का शिकार भी कर चुका है। वन क्षेत्राधिकारी भोला प्रसाद ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा।
गांव में घुसा तेंदुआ, शोर मचाने पर भागा
तुलसीपुर रेंज के प्रतापपुर-पिपरा दुर्गानगर गांव में शनिवार रात तेंदुआ मुख्य सड़क पर बैठा मिला। हॉर्न बजाने पर वह रास्ते से हट गया। देर रात आवारा कुत्तों का पीछा करते हुए तेंदुआ गांव के भीतर पूर्व प्रधान छुट्टन के घर तक पहुंच गया, जहां लोग बाहर सो रहे थे। रविवार सुबह फिर एक कुत्ते का पीछा करते हुए वह गांव में घुस आया और एक मकान की छत तथा पेड़ पर चढ़ गया। शंकर यादव, विक्रम, लीलाराम, रामजनम समेत कई ग्रामीणों ने एकत्र होकर शोर मचाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीण संजय, तकाऊ, पंकज, बड़े बाबू और अरुण आदि ने बताया कि कुछ माह पहले तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को भी उठा ले गया था। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में जागरूकता अभियान चलाने के साथ लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण
तुलसीपुर वन क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार सुबह खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया। इसे देखकर चरवाहे मवेशियों को लेकर वापस लौट आए। कल्लू यादव, धनीराम, रिखई, मायाराम और कुमारे के अनुसार, सुबह कुछ लोगों की नजर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके चलते लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वन दरोगा मनमोहन पांडे ने बताया कि टीम लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों से अकेले खेतों में न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।